एत्माद्दौला से रामबाग फ्लाईओवर तक रोज जाम:वाहनों की 1KM लंबी कतार, अतिक्रमण और ऑटो बन रहे परेशानी

Oct 15, 2026 - 12:19
0
एत्माद्दौला से रामबाग फ्लाईओवर तक रोज जाम:वाहनों की 1KM लंबी कतार, अतिक्रमण और ऑटो बन रहे परेशानी
आगरा में एत्माद्दौला से घाट और रामबाग फ्लाईओवर तक जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इस मार्ग पर रोजाना वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। गुरुवार को भी यहां लंबा जाम लगा रहा। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सुधारने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। एत्माद्दौला से घाट के बीच सड़क संकरी है। सड़क किनारे अतिक्रमण और ऑटो चालकों के बीच सड़क पर वाहन खड़े करने से यातायात प्रभावित होता है। वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम के हालात बन जाते हैं। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम में फंसने से लोगों का समय बर्बाद होता है और जरूरी कामों में देरी होती है। रोज की समस्या, स्थायी समाधान का इंतजार स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जाम लगना रोज की समस्या बन गया है। इसके बावजूद यातायात पुलिस की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना नजर नहीं आ रही है। लोगों का मानना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने और ऑटो की पार्किंग व्यवस्थित करने जैसे कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि यातायात सुचारु हो सके। एत्माद्दौला आने वाले पर्यटक भी परेशान इस मार्ग पर लगने वाले जाम में एत्माद्दौला स्मारक देखने आने वाले पर्यटकों को भी फंसना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User