वाराणसी में घाटों पर सफाई अभियान चलाया:गंगा में बाढ़ का पानी घटा तो सफाई में जुटे नमामि गंगे के युवा

Oct 15, 2026 - 12:19
0
वाराणसी में घाटों पर सफाई अभियान चलाया:गंगा में बाढ़ का पानी घटा तो सफाई में जुटे नमामि गंगे के युवा
वाराणसी में बाढ़ का पानी घटने के बाद गुरुवार को दशाश्वमेध और प्रयाग घाट पर फैली गंदगी व मलबे की सफाई के लिए नमामि गंगे के युवा स्वयंसेवकों ने विशेष अभियान चलाया। अभियान का संयोजन नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने किया। स्वयंसेवकों ने घाटों पर जमा प्लास्टिक कचरा, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट हटाए। ‘आओ मिलकर हाथ बढ़ाएं, बाढ़ के बाद गंगा को फिर स्वच्छ बनाएं’ के नारे के साथ लोगों को जागरूक किया। नागरिकों और श्रद्धालुओं को गंगा में प्लास्टिक, बोतलें, थर्मोकोल, रासायनिक पेंट वाली मूर्तियां और पूजन सामग्री नहीं डालने का संकल्प भी दिलाया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि युवा सामाजिक बदलाव की रीढ़ हैं। यदि युवा गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लें, तो निर्मलीकरण अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने युवाओं से गंगा संरक्षण अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। श्रमदान में हर्षित, अंकुर, रोहन, आयुष और राज शर्मा शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User