गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो युवकों पर हमला:पीलीभीत में बांके और लाठियों से जानलेवा वार, एक की हालत गंभीर
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो युवकों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने बांके और लाठी-डंडों से वार किए, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी चोटिल हुआ है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेजा। मामला शिवपुरिया गांव का है। यहां के निवासी परमेश्वरी दयाल और गांव के ही अजय के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि अजय परमेश्वरी के कमरे के सामने गाड़ी खड़ी करने की कोशिश कर रहा था। परमेश्वरी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच रंजिश हो गई।
धर्मकांटे के पास घेरकर किया हमला
शिकायत के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे परमेश्वरी दयाल अपने चचेरे भाई कपिल के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरगंज स्थित धर्मकांटे के पास अजय, हजारी लाल और कैलाश ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों और बांके से उन पर हमला कर दिया। हमले में परमेश्वरी दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कपिल को भी चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर जांच कर रही पुलिस
जहानाबाद थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)