कौशांबी में पिकअप की टक्कर से दो सिपाही घायल:एक जिला अस्पताल रेफर, नवरात्र मेले में ड्यूटी पूरी कर बाइक से लौट रहे थे

Oct 19, 2026 - 20:29
0
कौशांबी में पिकअप की टक्कर से दो सिपाही घायल:एक जिला अस्पताल रेफर, नवरात्र मेले में ड्यूटी पूरी कर बाइक से लौट रहे थे
कौशांबी में सोमवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो सिपाही घायल हो गए। हादसे में सिपाही सूरज यादव के सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे सिपाही सुनील कुमार को उपचार के बाद थाने भेज दिया गया। मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कमालपुर बाईपास का है। ड्यूटी पूरी कर मंझनपुर लौट रहे थे सिपाही मंझनपुर थाने में तैनात सिपाही सूरज यादव और सुनील कुमार शारदीय नवरात्र मेले में ड्यूटी करने के लिए कड़ाधाम आए थे। सोमवार शाम ड्यूटी पूरी करने के बाद दोनों बाइक से मंझनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान देवीगंज बाईपास पर कमालपुर के पास सैनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर हादसे की सूचना मिलते ही कड़ाधाम इंस्पेक्टर महेश सिंह और सिराथू सीओ सत्येंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सूरज यादव के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, सुनील कुमार को इलाज के बाद थाने भेज दिया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User