गैराज में छिपाकर रखी 11 गत्ते आतिशबाजी बरामद:फर्रुखाबाद में 3 गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज

Oct 07, 2026 - 21:19
0
गैराज में छिपाकर रखी 11 गत्ते आतिशबाजी बरामद:फर्रुखाबाद में 3 गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज
फर्रुखाबाद में पुलिस ने अवैध रूप से रखी आतिशबाजी बरामद की है। बुधवार शाम 6 बजे पुलिस ने इसकी जानकारी दी। कादरी गेट पुलिस ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास DD मोटर्स गैराज से आतिशबाजी के 11 कार्टून पकड़े। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गैराज में रखी थी आतिशबाजी पुलिस के मुताबिक नारायणपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित DD मोटर्स गैराज में आतिशबाजी जमा की गई थी। पुलिस ने मौके से 11 कार्टून बरामद किए। इनमें 120 स्काई शॉट जैकपाट, 6 बड़ी फुलझड़ी और 2 छोटी फुलझड़ी शामिल हैं। कई तरह की आतिशबाजी बरामद बरामद सामान में अनार ट्राई कलर, अनार चटाई, सुपर डीलक्स अनार, सुप्रीम चकरी, फ्लावर पार्ट डीलक्स और सुतली बम समेत कई तरह की आतिशबाजी मिली है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने दुर्गेश शाक्य, देवेश शाक्य और राघवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। दुर्गेश और देवेश मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के अमीन खां मोहल्ले के रहने वाले हैं। राघवेंद्र कुइयां बूट का निवासी है। विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज पुलिस ने तीनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आतिशबाजी कहां से लाई गई थी और गैराज में इसे किस उद्देश्य से रखा गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User