गाजीपुर का नाम बदलने की मांग:विहिप ने 'गाधिपुरी' या 'महर्षि विश्वामित्र नगर' करने की मांग की, CM को भेजा ज्ञापन

Sep 25, 2026 - 14:31
0
गाजीपुर का नाम बदलने की मांग:विहिप ने 'गाधिपुरी' या 'महर्षि विश्वामित्र नगर' करने की मांग की, CM को भेजा ज्ञापन
गाजीपुर जिले का नाम बदलकर 'गाधिपुरी' या 'महर्षि विश्वामित्र नगर' करने की मांग की गई है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों ने इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सदर एसडीएम विनोद जोशी को सौंपा। ज्ञापन में जिले की ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक पहचान को आधार बनाया गया है। विहिप ने सरकार से नाम बदलने की संभावना पर विचार करने की मांग की है। विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि गाजीपुर का प्राचीन इतिहास राजा गाधि और महर्षि विश्वामित्र की परंपरा से जुड़ा है। उन्होंने दावा किया कि मध्यकाल में इस नगर का नाम गाजीपुर किया गया था। पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान नाम की जगह जिले की प्राचीन पहचान से जुड़े नाम को स्थापित करने पर विचार करना चाहिए। ज्ञापन में सरकार से गाजीपुर के पुराने ऐतिहासिक ग्रंथों, राजस्व और प्रशासनिक रिकॉर्ड, पुरातात्विक सबूतों और इतिहास विशेषज्ञों की राय की जांच कराने की मांग की गई। विहिप ने कहा कि इन सभी तथ्यों के आधार पर नाम बदलने की संभावना की रिकॉर्ड और ऐतिहासिक जांच कराई जाए और जरूरी कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User