गाजीपुर में नल से निकला कीड़े वाला पानी:एक महीने बाद पानी की सप्लाई शुरू, सीवर के काम से सड़क भी खराब

Oct 06, 2026 - 16:34
0
गाजीपुर में नल से निकला कीड़े वाला पानी:एक महीने बाद पानी की सप्लाई शुरू, सीवर के काम से सड़क भी खराब
गाजीपुर के सैदपुर नगर की चौहान बस्ती में सीवर इंटरलॉकिंग का काम एक महीने से लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। करीब 50 घरों में लंबे समय तक पानी की सप्लाई बंद रही। मंगलवार को सप्लाई शुरू हुई तो नलों से गंदा पानी और कीड़े निकलने लगे, जिससे संक्रमण का खतरा है। नगर पंचायत शिवराम चौहान के घर से इंडेन गैस गोदाम तक 800 मीटर सड़क पर 22 लाख रुपये से सीवर और इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। लोगों का आरोप है कि पाइप बिछाने से पहले बेस नहीं बना और सीवर का ढलान गलत है, जिससे पानी की निकासी पर असर पड़ रहा है। सीवर के काम से सड़क खोदकर छोड़ दी गई, जिससे रास्ता कीचड़ और गड्ढों से भर गया। खुले चैंबर भी हादसों का कारण बन रहे हैं। खेदु चौहान ने बताया कि नल के पानी में नाली का पानी मिल रहा है और कीड़े दिख रहे हैं। बस्ती के लोगों ने साफ पानी और सड़क तुरंत ठीक कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User