फतेहपुर पुलिस ने खोज निकाले 127 गुम मोबाइल:19 लाख रुपए कीमत के फोन बरामद, मालिकों को सौंपे
फतेहपुर पुलिस ने नागरिकों के गुम हुए 127 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई गई है। मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में कार्यक्रम हुआ। यहां मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। CEIR पोर्टल से मिली तकनीकी जानकारी एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि 6 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर अभियान चलाया गया। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। सीसीटीएनएस टीम और अलग-अलग थानों की पुलिस ने मिलकर मोबाइल ट्रेस किए। दूसरे राज्यों से भी बरामद हुए मोबाइल पुलिस ने लगातार मॉनिटरिंग और सर्विलांस की मदद ली। इस दौरान फतेहपुर के अलावा दूसरे जिलों और अन्य राज्यों से भी मोबाइल ट्रेस किए गए। अलग-अलग कंपनियों के कुल 127 गुम मोबाइल बरामद किए गए। ढाई बजे कार्यक्रम में मालिकों को सौंपे फोन मंगलवार को करीब ढाई बजे रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने पुलिस का आभार जताया। बिंदकी थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा 20 मोबाइल बरामद पुलिस के आंकड़ों के अनुसार बिंदकी थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा 20 मोबाइल बरामद हुए। इसके बाद कोतवाली से 14, असोथर से 12, गाजीपुर से 11 और राधानगर से 10 मोबाइल बरामद किए गए। थरियांव से 8, हुसैनगंज और ललौली से 7-7, चांदपुर और हथगांव से 6-6, खागा से 5 और खखरेरू से 4 मोबाइल बरामद हुए। मलवां, धाता, औंग और बकेवर से 3-3, किशनपुर और सुल्तानपुर घोष से 2-2 तथा जहानाबाद से 1 मोबाइल बरामद किया गया। CCTNS टीमों का रहा अहम योगदान मोबाइल बरामदगी अभियान में जनपदीय सीसीटीएनएस टीम के साथ सभी थानों की सीसीटीएनएस टीमों ने काम किया। पुलिस के अनुसार तकनीकी निगरानी और आपसी समन्वय से यह कार्रवाई सफल हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)