गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों में आरोप सिद्ध होने पर मांगा जवाब

Oct 16, 2026 - 17:52
0
गाजीपुर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को शासन का नोटिस:वित्तीय अनियमितताओं के 7 मामलों में आरोप सिद्ध होने पर मांगा जवाब
गाजीपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में शासन ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। लखनऊ के नगर विकास विभाग-6 ने 7 अक्टूबर को यह नोटिस जारी किया। इसमें 18 शिकायतों की जांच के बाद 7 मामलों में शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जांच में सामने आया कि सड़क और नाली बनाने के कामों में तय टेंडर से ज्यादा भुगतान किया गया। साथ ही, सही अधिकारी की इजाजत के बिना भी भुगतान किए गए। इसमें राज्य वित्त आयोग की रकम के भुगतान का मामला भी शामिल है। जानकारी देने का निर्देश दिया गया विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने नोटिस में अध्यक्ष से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। अगर तय समय में जवाब नहीं मिला तो मौजूद कागजों के आधार पर नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा 48 के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी को दो दिन में नोटिस देने और शासन को जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User