राज्यसभा सांसद ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना:बोले- विपक्ष के नेता नवरात्र में मंदिर दर्शन करने नहीं जाते, पत्नी को मस्जिद ले जाते है

Oct 16, 2026 - 17:52
0
राज्यसभा सांसद ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना:बोले- विपक्ष के नेता नवरात्र में मंदिर दर्शन करने नहीं जाते, पत्नी को मस्जिद ले जाते है
कानपुर में राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता सनातन धर्म के आस्था केंद्रों से दूरी बनाए रखते हैं और तुष्टीकरण की राजनीति में व्यस्त हैं। हिन्दू सनातन का नवरात्र के पावन पर्व पर दोनों ही नेता किसी मंदिर में पूजन दर्शन करते नहीं दिखे लेकिन बाते बड़ी-बड़ी करते हैं। 'अखिलेश अब तक किसी देवी मंदिर में नजर नहीं आए' प्रकाश पाल ने कहा कि देशभर में हिंदू समाज शारदीय नवरात्र का पर्व धूमधाम से मना रहा है। श्रद्धालु नवरात्र के पहले दिन से ही देवी मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके बावजूद विपक्षी गठबंधन के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव अब तक किसी देवी मंदिर में नजर नहीं आए हैं। उन्होंने खासतौर पर अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी उन्हें अब तक किसी देवी मंदिर में दर्शन करते नहीं देखा गया है। 'मस्जिद जा सकते हैं, लेकिन देवी मंदिर जाना गवारा नहीं' राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सनातन धर्म से दूरी बनाकर चल रहे हैं और तुष्टीकरण की राजनीति में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी पत्नी के साथ दिल्ली की मस्जिद में जा सकते हैं, लेकिन सम्मान के साथ किसी देवी मंदिर में जाना उन्हें गवारा नहीं है। प्रकाश पाल ने कहा कि सनातन समजा के लोग विपक्ष के नेताओं का रवैया देख रहा है। राहुल गांधी के बयान का भी किया जिक्र प्रकाश पाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के शक्ति से जुड़े पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में शक्ति का विशेष महत्व है। उनके मुताबिक, शक्ति का संबंध देवी शक्ति और नारी शक्ति से है। उन्होंने कहा, 'जब चंड-मुंड शक्ति को खत्म नहीं कर पाए, तो आप लोग क्या खत्म करोगे? शक्ति की महिमा न्यारी है, चंड-मुंड पर भारी है।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User