गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में देर रात लगी भीषण आग:वर्कशॉप से आग की ऊंची लपटें उठीं, दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

Oct 20, 2026 - 08:55
0
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में देर रात लगी भीषण आग:वर्कशॉप से आग की ऊंची लपटें उठीं, दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू
गाजियाबाद में थाना शालीमार गार्डन के विक्रम एन्क्लेव में सोमवार देर रात वर्कशॉप के गैराज में आग लग गई। जहां दिल्ली वजीराबाद रोड पर कार वर्क शॉप की लपटें देखकर लोग एक साथ सहम गए। आग की सूचना दमकल को दी। जहां दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी विकराल हो गई कि आज पास के घरों में रहने वाले लोग घरों से बाहर सड़क पर आ गए। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। यह वर्कशॉप गैराज रिहायशी इलाके में है। गैराज में आग लगते ही मचा हड़कंप विक्रम इंक्लेब निवासी लोगों का कहना है कि इस तरह के वर्क शाप की गैराज को रिहायसी इलाके से हटाना चाहिए। आग से रात में आसपास के मकान भी चपेट में आ सकते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि दशहरा पर्व के लिए आतिशबाजी छोड़ी जा रही है। लेकिन घरों से बाहर निकलकर देखा तो आग की ऊंची लपटें उठी रहीं थी। करीब 30 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User