फिरोजाबाद में दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़, 56 भोग वितरित:एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, लगी रही लंबी कतार

Oct 20, 2026 - 08:55
0
फिरोजाबाद में दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़, 56 भोग वितरित:एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, लगी रही लंबी कतार
फिरोजाबाद के टूंडला नगर में आयोजित तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का सोमवार रात को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के माता रानी के दर्शन करने का अनुमान है। पट खुलते ही विभिन्न दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। स्टेशन रोड, पीली कोठी और ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज सहित नगर के प्रमुख पूजा स्थलों पर देर रात तक भक्तों का पहुंचना जारी रहा। पीली कोठी स्थित विद्या संवर्धिनी धर्मशाला में मां शारदे सेवा समिति की ओर से सजाए गए पंडाल में महारास और महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। एनसीआर इंटर कॉलेज स्थित दुर्गा पूजा महोत्सव में माता रानी को भोग लगाया गया। यहां 101 कमल के फूलों से मां की पूजा-अर्चना की गई। ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज में कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे। फ्रेंड्स कॉलोनी, वाल्मीकि आश्रम, शिव समाधि मंदिर और लाइनपार स्थित अहाता शोभाराम सहित विभिन्न स्थानों पर सजे दुर्गा पंडालों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। रविवार रात केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान टूंडला का बाजार और प्रमुख मार्ग रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से जगमगाते रहे। स्टेशन रोड पर आकर्षक रोशनी ने लोगों का ध्यान खींचा। सभी प्रमुख पंडालों में कमेटी पदाधिकारियों की ओर से हवन-यज्ञ और कन्या पूजन कराया गया। धार्मिक आयोजनों के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने स्टेशन रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के सामने बैरियर लगाकर तीन और चार पहिया वाहनों के साथ भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी। वाहनों को तेल मिल रोड से निकाला गया, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को बाजार में प्रवेश की अनुमति दी गई। देखें पंडाल की 11 तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User