गाजियाबाद में 779 वाहनों के चालान कटे:शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 120 चालक पकड़े, 177 गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई

Oct 18, 2026 - 22:32
0
गाजियाबाद में 779 वाहनों के चालान कटे:शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 120 चालक पकड़े, 177 गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई
गाजियाबाद में यातायात पुलिस ने 18 अक्टूबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 779 वाहनों के चालान किए गए। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने और बाइक पर तीन सवारी बैठाने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा चार पहिया वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म भी उतरवाई गई। शराब पीकर वाहन चलाने पर 120 चालान यातायात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 120 चालकों के चालान किए। इसके लिए ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि शराब के नशे में ड्राइविंग करने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और इससे दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी पर कार्रवाई पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले 200 वाहनों के चालान किए। वहीं, बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 282 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। चार पहिया वाहनों पर लगी 177 अवैध काली फिल्मों को मौके पर ही उतरवा दिया गया। आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User