हाथरस में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा:कैबिनेट मंत्री बोले- जब भी अन्याय होगा, भगवान परशुराम न्याय के रूप में जन्म लेंगे
हाथरस के सादाबाद कस्बे में रविवार रात भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वह रात करीब 8 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। शोभायात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम और गौतम ऋषि की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ‘ब्राह्मण समाज ने हमेशा देने का काम किया’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि जब भी अन्याय होगा, भगवान परशुराम न्याय के रूप में जन्म लेंगे। उन्होंने 1857 की क्रांति का जिक्र करते हुए मंगल पांडे का नाम लिया और कहा कि समाज ने देश के लिए हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने कभी जाति के नाम पर भेदभाव नहीं किया। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में विचलित न हों। अपने संबोधन में उन्होंने ‘ब्राह्मणवाद से आजादी’ जैसे नारों का जिक्र करते हुए कहा कि पांच हजार वर्षों से यह समाज देने का काम करता आया है, लेने या किसी का छीनने का नहीं। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष जीतू गौतम और उनकी टीम ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, डॉ. अविन शर्मा, धर्मेंद्र गौतम, शैलेंद्र शर्मा, राजेश गौतम, सुदामा दीक्षित और विपिन लवानिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए लोगों में उत्साह रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)