गाजियाबाद में आज धूप खिलने पर मौसम साफ:दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा, 9 को मौसम बदलने का अनुमान

Oct 07, 2026 - 07:09
0
गाजियाबाद में आज धूप खिलने पर मौसम साफ:दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा, 9 को मौसम बदलने का अनुमान
गाजियाबाद में आज बुधवार सुबह से मौसम साफ है। सुबह से धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज धूप के कारण हल्की उमस महसूस हो सकती है। हवा करीब 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। पिछले 2 दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 5 जुलाई को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 9 अक्टूबर को बारिश के आसार सितंबर माह के आखिर में बारिश हुई जिससे तापतान में भारी गिरावट देखने को मिली। अक्टूबर माह एक तिहाई बीतने को है। रात में तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आधी रात के बाद तापमान और गिरने से सुबह हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर को मौसम फिर बदल सकता है। ज इन दोनों दिनों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जहां 2 दिन मौसम बदला हुआ रहेगा, इन 2 दिनों में तापमान में भी गिरावट रहेगी। 28 सितंबर को हुई थी आखिरी बारिश गाजियाबाद में 26 और 28 सितंबर को बारिश हुई थी। 28 सितंबर को दोपहर से रात तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब धूप निकलने से तापमान फिर बढ़ रहा है। वहीं रात में मौसम ठंडा होने लगा है। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User