जहरीला पानी पीने से 15 बकरियों की मौत:शाहजहांपुर में खेत में पड़े मिले शव, ढाई लाख रुपए का नुकसान
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर रती गांव में खेत में मंगलवार दोपहर करीब चार बजे 15 बकरियों के शव मिले। महिला नूर बानो का आरोप है कि जहरीला पानी पीने से उनकी मौत हुई। इन्हीं बकरियों से परिवार का गुजारा चलता था। रात करीब दस बजे बकरियों के शव के वीडियो सामने आए हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नूर बानो बकरियों को धान के खेतों में चराने ले गई थीं। आलमपुर पिपरिया निवासी एक व्यक्ति के खाली खेत के पास अचानक 15 बकरियों की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। एक घंटे बाद जब बकरियों को लेने पहुंची। तब उनको बकरियों के शव मिले।
नूर बानो के पति सलमान उर्फ लाला की पांच महीने पहले मौत हो चुकी है। उनके पास कुल 30 बकरियां थीं। 15 बकरियों की मौत से परिवार की रोजी-रोटी का सहारा छिन गया। महिला ने इनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई। पीड़िता ने बंडा थाने में शिकायत देकर जांच, मृत बकरियों का पोस्टमॉर्टम और आर्थिक मदद की मांग की है। महिला का कहना है कि खेत में कीटनाशक के डिब्बे भी पड़े थे। मौत की असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)