गाजियाबाद में आज धूप खिलने से मौसम साफ:सोमवार को झमाझम बारिश से गिरा था तापमान, अगले 2 दिन मौसम साफ
गाजियाबाद में आज मंगलवार सुबह से धूप खिली है और दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई, आज तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हवा 4 किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही है। सोमवार सुबह झमाझम बारिश गाजियाबाद में रविवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। रात 1 बजे शुरू हुई बारिश सुबह 5 बजे तक रुक-रुककर होती रही। सोमवार को शहर के अलग अलग इलाकों में हल्का जलभराव भी देखने को मिला। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जहां बारिश के दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बिजली सप्लाई बाधित होने से शहर के कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा। लेकिन अब मौसम साफ होने से लोगों ने राहत ली है। तापमान में आ रहा उतार चढ़ाव गाजियाबाद और आसपास के जिलों में तापमान में उतारा चढ़ाव आ रहा है। बारिश के समय जहां तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, इसके बाद जैस जैसे धूप खिलती है तो मौसम साफ रहने के साथ तापमान भी बढ़ता है। हालांकि रात में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास औसत बना है, जिससे रात में उमस नहीं बची है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)