घर की अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी:चंदौली में 2 लाख नकद और लाखों के गहने ले उड़े चोर , LIC का पैसा था
चंदौली जिले के धानापुर कस्बे के मुख्य बाजार में चोरों ने स्वर्गीय जितेंद्र सेठ के घर को निशाना बनाया। सोमवार रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के समय घर में जितेंद्र सेठ के बेटे और बेटी सो रहे थे। मंगलवार सुबह बेटी मुस्कान ने अलमारी का ताला टूटा देखा। अंदर सामान बिखरा हुआ था। परिजनों के अनुसार, चोर अलमारी में रखे एलआईसी के 2 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने ले गए। मंगलसूत्र, अंगूठियां और कान के झाले गायब परिजनों ने बताया कि चोरी हुए सामान में सोने का तीन लॉकेट वाला मंगलसूत्र, 2 अंगूठियां और 2 जोड़ी कान के झाले शामिल हैं। नकदी और जेवर गायब मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शुरू की जांच, गिरफ्तारी की मांग सूचना मिलने पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जितेंद्र सेठ के बेटे आशुतोष उर्फ कान्हा ने चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का पता लगाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)