गाजियाबाद में आज फिर मौसम बदलने के आसार:तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
गाजियाबाद में आज गुरुवार को फिर मौसम बदलने की संभावना है। सुबह से बादल छाए हैं। सुबह न्यूनतम तापतान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है। दिन में बादल छाए रहेंगे तो कभी हल्की बूंदाबादी हो सकती है। सुबह से हवा 6 किमी प्रति घंटा से बह रही है, लेकिन मौसम बदलने पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इससे पहले 11 और 12 अक्टूबर को बेमौसम बारिश हुई। मौसम बदलने से तापमान में उतार चढ़ाव अक्टूबर माह आधा बीत गया है, गाजियाबाद में इसी रविवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। सोमवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बेमौसम हुई इस बारिश से मौसम में नमी आई है, जहां रात में सर्दी बढ़ने लगी है। रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है। लगातार मौसम बदलने से तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। दिन में सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है, इसके बाद धूप खिलने पर तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। दोपहर के 3 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। इसके बाद फिर तापमान घटने लगता है। लास्ट अक्टूबर माह में घटेगा तापमान गाजियाबाद और आसपास के जिलों में 25 अक्टूबर के बाद तापमान में और भी गिरावट आएगी। मौसम के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। बारिश के दौरान तापमान गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि धूप निकलने पर इसमें बढ़ोतरी हो रही है। रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने से मौसम में ठंडक बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)