उन्नाव में निराला की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण:पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने होर्डिंग लगाने वालों को दी चेतावनी, कहा- स्मारकों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं

Oct 15, 2026 - 07:03
0
उन्नाव में निराला की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण:पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने होर्डिंग लगाने वालों को दी चेतावनी, कहा- स्मारकों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं
उन्नाव के बड़े चौराहे पर स्थित महाप्राण पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की प्रतिमा स्थल को नया स्वरूप मिला है। बुधवार रात नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा की मौजूदगी में इसका पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि भानू मिश्रा ने कहा कि निराला उन्नाव की शान हैं, उनकी प्रतिमा उपेक्षित नहीं रहनी चाहिए। प्रतिमा की ऊंचाई और बनावट का ध्यान रखते हुए सावधानी से काम किया गया। इस पर करीब 5-6 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। चौराहे पर अंधेरा दूर करने के लिए हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। भानू मिश्रा ने चिंता जताई कि होर्डिंग से लाइटों की रोशनी रुक जाती है, जिससे सड़क पर अंधेरा रहता है। उन्होंने कहा कि शहर में विज्ञापन के लिए तय जगह और होर्डिंग पोल उपलब्ध हैं। महापुरुषों के स्मारकों और सार्वजनिक जगहों पर अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। लोगों से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान न पहुंचाने की अपील भी की गई। ऐसे में तिरंगा लाइटों, पार्कों की बाउंड्री और महापुरुषों के स्मारकों पर होर्डिंग लगाना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग रात में होर्डिंग लगाते हैं और उन पर अपना नाम या प्रिंटिंग एजेंसी का विवरण भी नहीं छोड़ते। इससे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में परेशानी होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों की पहचान होने पर जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई की जाएगी। अन्य स्मारकों को भी संवारने की तैयारी पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से शास्त्री प्रतिमा स्थल को नुकसान पहुंचा था। इसे भी दोबारा ठीक कराया जाएगा। उन्होंने पटेल पार्क सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की रंगाई-पुताई और सफाई का जिक्र करते हुए कहा कि नगर पालिका शहर की सुंदरता बढ़ाने और महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित रखने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के स्मारक केवल प्रतिमाएं नहीं, बल्कि शहर की पहचान और गौरव के प्रतीक हैं। इनकी देखरेख के साथ सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User