गाजियाबाद में अंबेडकर प्रतिमा गंदी करने पर केस:अंबेडकर पार्क में देर रात फेंकी गंदगी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sep 28, 2026 - 19:21
0
गाजियाबाद में अंबेडकर प्रतिमा गंदी करने पर केस:अंबेडकर पार्क में देर रात फेंकी गंदगी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में देर रात असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को गंदा कर दिया। प्रतिमा पर सब्जी पैक करने वाली सामग्री और गंदगी फेंके जाने की बात सामने आई है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने प्रतिमा की हालत देखी तो नाराजगी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा की सफाई कराई। अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में बताया गया कि 28 सितंबर की मध्यरात्रि नवयुग मार्केट के पार्क में स्थापित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की धातु की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने गंदा किया और उस पर गंदगी फेंकी। समिति ने इसे सामाजिक और जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया है। पार्क में रोशनी और CCTV बढ़ाने की मांग घटना की जानकारी मिलने पर पार्क में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रात में पार्क में पर्याप्त रोशनी और CCTV कैमरों की व्यवस्था नहीं है। उनका आरोप है कि इसी वजह से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने के साथ पार्क में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, CCTV कैमरे और नियमित पुलिस गश्त की मांग की। CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद एहतियात के तौर पर पार्क और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User