गाजियाबाद में बहू की पीटकर हत्या:पति, ससुर और सास ने लोहे की रॉड से हमला कर मारा, तीनों गिरफ्तार

Oct 06, 2026 - 22:00
0
गाजियाबाद में बहू की पीटकर हत्या:पति, ससुर और सास ने लोहे की रॉड से हमला कर मारा, तीनों गिरफ्तार
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान रेनू के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति, ससुर और सास ने मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद करने का दावा किया है। अलीगढ़ के जलालपुर गांव निवासी राहुल राठी ने पांच अक्टूबर को मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी बहन रेनू की उसके पति अरुण कुमार, ससुर विनोद कुमार और सास रोहताशी ने मिलकर हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस के मुताबिक, टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बुनकर मार्ट पुलिस चौकी, मधुबन बापूधाम क्षेत्र के पास सड़क से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रेनू का पति अरुण कुमार, ससुर विनोद कुमार और सास रोहताशी शामिल हैं। तीनों सदरपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घर में छोटी-छोटी बातों और खाना बनाने को लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने रेनू के साथ मारपीट करने और उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली है। एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में उसके पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User