बिहार मान नगला में कटिया डालकर 17.4 किलोवाट बिजली चोरी:प्रवर्तन दल की छापेमारी में चार एसी, चार गीजर समेत कई उपकरण चलते मिले

Oct 06, 2026 - 22:00
0
बिहार मान नगला में कटिया डालकर 17.4 किलोवाट बिजली चोरी:प्रवर्तन दल की छापेमारी में चार एसी, चार गीजर समेत कई उपकरण चलते मिले
बरेली के इज्जतनगर में बिहार मान नगला इलाके में बिजली विभाग के प्रवर्तन दल ने छापेमारी की। यहां राजू और नूर खां के आवास पर दुकानें और क्लीनिक चल रहे थे, जिनके लिए कोई वैध बिजली कनेक्शन नहीं था। जांच में पता चला कि एलटी लाइन से कटिया डालकर सीधे बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर कुल 17.402 किलोवाट का बिजली का लोड मिला। टीम को चार एसी, चार गीजर, आठ पंखे, एक समरसेबल पंप, 14 बल्ब और दो इन्वर्टर समेत कई बिजली के उपकरण चलते मिले। कार्रवाई के दौरान भवन मालिक राजू और नूर खां मौके से भाग गए। सीओ विजिलेंस राकेश राय ने बताया कि दोनों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है। प्रवर्तन दल के अनुसार, लंबे समय से गैरकानूनी तरीके से बिजली का इस्तेमाल हो रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User