गाजियाबाद में दशहरे पर करंट से 2 महिलाओं की मौत:नंदग्राम क्षेत्र में मूली लेने गई थीं, हाईटेंशन तार की चपेट में आईं, तीसरी युवती भी गंभीर

Oct 20, 2026 - 11:42
0
गाजियाबाद में दशहरे पर करंट से 2 महिलाओं की मौत:नंदग्राम क्षेत्र में मूली लेने गई थीं, हाईटेंशन तार की चपेट में आईं, तीसरी युवती भी गंभीर
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में मंगलवार सुबह खेत में मूली लेने गईं तीन महिलाएं हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था, हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के एक घंटे तक बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर नहीं पहुंचे। हादसे की सूचना पर डायल 112 और नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जिसमें दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टूटे हुए तार में था करंट मरने वाली की पहचान रूबी (22 साल) और सत्यवती (45 साल) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 18 वर्षीय देवश्री घायल हुई है। बताया गया कि तीनों महिलाएं सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में मूली लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और करंट लगने से रूबी व सत्यवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल देवश्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है। बिजली की लाइन का तार कब टूटा था इसकी भी जांच करी जा रही है। मौत के बाद मचा कोहराम दो महिलाओं की मौत के बाद परिवार में कोहरा मच गया। जहां रोते बिलखते परिजन भी आनन फान में मौके पर पहुंचे। करंट की चपेट से महिला का शरीर झुलस गया। आनन फानन में अस्पताल में पुलिस दोनों को लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User