पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, श्रद्धालुओं में अफरातफरी
प्रयागराज के कोरांव स्थित संस्कृत पाठशाला के पूजा पंडाल में सोमवार रात जमकर मारपीट हुई। यहां कुछ लोगों ने दो युवकों को पहले थप्पड़ और घूंसों से पीटा। इसके बाद दोनों के जमीन पर गिरने के बावजूद उन्हें लात-घूंसों से मारते रहे। अचानक हुई मारपीट से पूजा पंडाल में अफरातफरी मच गई। घटना को लेकर फिलहाल मारपीट करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात पूजा पंडाल में किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दो युवकों को निशाना बनाकर पीटा गया। हमलावरों ने पहले दोनों पर थप्पड़ और घूंसे बरसाए। इसके बाद जब युवक नीचे गिर गए तो उन्हें लात-घूंसों से भी पीटा गया। पंडाल में मौजूद लोगों के बीच इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। एसीपी मेजा ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। ऐसे में मारपीट की वजह क्या थी और इसमें शामिल लोग कौन थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)