गाजियाबाद में दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा देखने उतरी पुलिस:पुलिस कमिश्नर ने ACP और थाना प्रभारियों को लगाई फटकार, 3 जोन और 9 सेक्टर बनाए

Oct 18, 2026 - 20:21
0
गाजियाबाद में दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा देखने उतरी पुलिस:पुलिस कमिश्नर ने ACP और थाना प्रभारियों को लगाई फटकार, 3 जोन और 9 सेक्टर बनाए
गाजियाबाद में दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों और दशहर मेले केा लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने बताया कि गाजियाबाद में 3 जोन बनाए गए हैं। एक जोन में तीन तीन सेक्टर बनाकर ड्यूटी लगाई गईं हैं। सभी जोन में डीसीपी खुद सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने डीसीपी सिटी, डीसीपी देहात, डीसीपी ट्रांस हिंडन को निर्देश दिए हैं कि यदि थाना प्रभारी और एसीपी की लापरवाही मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। 10 अक्टूबर को दशहरा पर्व को लेकर 2200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई हैं। पुलिस और दमकल की टीम ने चलाया अभियान शहर से लेकर मुख्य कब्जों तक स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों, डांडिया नाइट आयोजन स्थलों एवं मेले की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहां थाना पुलिस और फायर विभाग की टीमें शामिल हैं। शहर में कविनगर, घंटाघर, विजय नगर, वैशाली सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3, दुर्गा पूजा पंडाल वैशाली सेक्टर-3 एवं सेक्टर-4, वसुंधरा सेक्टर-15, शिप्रा सनसिटी एवं शिप्रा मॉल इंदिरापुरम, गुलमोहर आवासीय भवन राकेश मार्ग, राजेंद्र नगर, चंद्रनगर, लाजपत नगर, शालीमार गार्डन, वृंदावन गार्डन जनकपुरी, झंडापुर, साहिबाबाद, गढ़ी कटैया, डीएलएफ अंकुर विहार लोनी, मुरादनगर एवं मोदीनगर, भोजपुर में निरीक्षण किया गया। मुख्य गेट और रास्ते खाली पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने बताया कि रामलीला एवं दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयोजकों एवं संबंधित व्यक्तियों से संपर्क व समन्वय स्थापित कर अग्निशमन सुरक्षा तथा लोगों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से पंडालों में प्रवेश मार्ग व आने जाने का मार्ग खाली रखें। मुख्य स्थानों पर दमकल की गाड़ी भी लगाई गईं हैं। यहां आग से बचाव के उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। ट्रैफिक में लापरवाही मिलने पर निलंबन पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने ट्रैफिक अफसरों को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी यदि ट्रैफिक पुलिस गायब मिली तो उस जोन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निलंबित किया जाएगा। साथी सभी को जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी अग्निकांड अथवा अप्रिय घटना की संभावना को कम किया जा सके तथा जन-धन की सुरक्षा रहे। यदि नो एंट्री के समय कोई भी भारी वाहन घुसा तो सम्बंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User