मिर्जापुर में सपा ने एमएलसी चुनाव रणनीति पर किया मंथन:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटने को कहा
मिर्जापुर में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में दोपहर 2 बजे बैठक हुई। इसमें चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया गया। चुनाव प्रभारी एवं सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। सपा सरकार में सहायता प्राप्त शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने के साथ शिक्षामित्रों के हित में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे। पार्टी ने छात्रों, नौजवानों और बेरोजगारों के बेहतर भविष्य के लिए भी काम किया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता से मैदान में उतरना होगा। मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने, मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन करने और छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनाव अभियान चलाने की अपील की।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने भाजपा पर झूठ और फरेब के सहारे जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, परवेज खान, रामराज पटेल, रविंद्र बहादुर सिंह, कीर्ति कोल, रोहित शुक्ला, दामोदर प्रसाद मौर्य, डॉ. संतोष सिंह, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)