गाजियाबाद में दुर्गा पूजन में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां:संकल्पसिद्धि फाउंडेशन के पंचम दुर्गापूजनोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
गाजियाबाद में संकल्पसिद्धि फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम दुर्गापूजनोत्सव मनाया गया। इसमें मां दुर्गा के सातवें व आठवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के साथ माता रानी के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूजा-अर्चना में भाग लिया। जहां संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ हुआ। बच्चों ने अलग अलग प्रस्तुतियां दीं प्रथम दिवस की थीम ‘देवी-देवता एवं पौराणिक गाथाएं रही। जिसमें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के इस संगम ने आयोजन को विशेष बना दिया। संस्कृति और पंरपरा आगे बढ़ाई जाए संकल्पसिद्धि फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करना, नई पीढ़ी में संस्कारों का विकास करना तथा समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाना है। मां देवी के अलग अलग के पूजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का सातवां व आठवां दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि उत्सव में मुख्य अतिथि निगम पार्षद मधुकर त्यागी एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव झा, अंकित गुप्ता और अन्य रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)