एमिटी स्कूल में डांडिया नाइट आयोजित:वृंदावन योजना में पारंपरिक संगीत धुनें, लकी ड्रॉ फूड स्टॉल आकर्षण रहे

Oct 18, 2026 - 19:15
0
एमिटी स्कूल में डांडिया नाइट आयोजित:वृंदावन योजना में पारंपरिक संगीत धुनें, लकी ड्रॉ फूड स्टॉल आकर्षण रहे
लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों ने डांडिया नृत्य, संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवनीकमल, पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह और अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के पदाधिकारी शामिल हुए। आयोजन में डांडिया नृत्य के साथ डीजे, फूड स्टॉल और आकर्षक एक्सेसरीज़ के स्टॉल लगाए गए। लोगों ने खानपान और खरीदारी का आनंद लिया। लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिभागियों को पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने पारंपरिक संगीत की धुनों पर डांडिया किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा मित्रा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक परंपराओं और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User