गाजियाबाद में एक से 15 फीट तक के बिके रावण:गत्ते और पटाखों से बनाए रावण के पुतलों की कीमत 20 हजार रुपये, ऑन डिमांड पटाखे भी लगवाए

Oct 19, 2026 - 19:38
0
गाजियाबाद में एक से 15 फीट तक के बिके रावण:गत्ते और पटाखों से बनाए रावण के पुतलों की कीमत 20 हजार रुपये, ऑन डिमांड पटाखे भी लगवाए
गाजियाबाद में दशहरा पर्व से पहले ऑन डिमांड रावण के पुतलों की खूब खरीददारी हुई। शहर में हापुड़ चुंगी पर ऑन डिमांड रावण के पुतले तैयार कराए गए। जहां एक फीट से लेकर 15 फीट तक के रावण के पुतले बिके। जहां महिलांए, पुरुषों ने अपनी पसंदीदा रावण के पुतले खरीदे। रावण के इन पुतलों को दशहरा पर जलाने के लिए तैयार किया गया। रावण के पुतलों की लोग वीडियो भी बनाते दिखे। शहर में अलग अलग रंगों से तैयार किए गए रावण के पुतलों से बाजार में भी रौनक रही। जैसा रेट, ऐसे ही रावण का पुतला रावण का पुतला बनाने वाले अजय ने बताया कि दुर्गा पूजा के लिए देवी की मूर्तियों के साथ साथ इस बार विजयदशमी पर्व के लिए गत्ते के रावण के पुतले बनाए गए। बाजारों में रावण के पुतलों की बिक्री खूब रही। जहां दुकानों पर छोटे-बड़े रंग-बिरंगे पुतले लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। अजय ने बताया कि रावण के पुतले की कीमत एक हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की है। जैसा पुतला ऐसा ही रेट। इसमें गत्ता, पटाखे, इलेक्ट्रिक मोटर, बांस की छड़ी, नारयिल के टुकड़े से इसे तैयार कराया गया। पुतला तैयार करने के अलावा अलग अलग सिर लगाए गए। जहां रावण के पुतले में आंख, नाक, कान भी गत्तों से रंग बिरंगे बनाएगए। घरों के लिए पसंद कर रहे लोग अंश ने बताया कि सभी लोग दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन के लिए नहीं जा पाते। अब लोग अपने अपने घर और घर के रावण रावण का पुतला दहन के लिए ले जा रहे हैं। इसमें सामान्य 6 से 210 फीट के रावण की अधिक मांग रही। दशहरे को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल दिखा। बच्चों की पसंद के लिए रावण के छोटे पुतलों की अधिक डिमांड रही। जिसमें अपनी पसंद से पटाखे भी पुतलों में लगवाए। रावण में इस तरह का गत्ता लगाया कि उसे जलने में 10 मिनट से अधिक समय लगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User