जिले के 18 बूथों पर वोट देंगे 7289 वोटर:शिक्षक MLC चुनाव के लिए 23 को होगा मतदान
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव में 17 जिलों के 54,910 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। गोरखपुर जिले में 7,289 मतदाता हैं। इनके लिए जिले में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने मतदान केंद्रों की सूची जारी करने के साथ यह भी तय कर दिया है कि किस क्षेत्र के शिक्षक किस बूथ पर वोट डालेंगे। जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक मीणा के मुताबिक, मतदान केंद्रों पर क्षेत्रवार मतदाताओं की व्यवस्था की गई है। शिक्षक अपने क्षेत्र के निर्धारित केंद्र पर ही मतदान कर सकेंगे। गोरखपुर शहर में इन केंद्रों पर डाल सकेंगे वोट ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी मतदान केंद्र तय किए गए हैं। इन केंद्रों पर संबंधित ब्लॉक, नगर पंचायत और क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक मतदान कर सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)