गाजियाबाद में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित:पुलिसकर्मियों समेत कुल 54 मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाएं दी गईं
गाजियाबाद की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों समेत कुल 54 मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाएं दी गईं। इनमें 27 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर का आयोजन वामा सार्थी के सहयोग से आयुष विभाग के होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग ने किया। चिकित्सकों के अनुसार शिविर में 28 मरीज तीव्र बीमारियों और 26 मरीज पुरानी या गंभीर बीमारियों से पीड़ित पाए गए। सभी मरीजों की जांच के बाद बीमारी के अनुसार दवाएं दी गईं और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गई। शिविर में सर्दी-खांसी, एलर्जी, त्वचा संबंधी बीमारी, बदहजमी, दस्त, मधुमेह, गठिया, पथरी, मुंह के छाले और माइग्रेन जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों को खान-पान और दिनचर्या में सावधानी बरतने की सलाह दी। मधुमेह के मरीजों को नियमित व्यायाम और शुगर की जांच कराने की सलाह दी गई। शिविर में प्रभारी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि ओझा, फार्मासिस्ट शैलेष गुप्ता, कर्मचारी नदीम और नोडल अधिकारी डॉ. उषा शेरवाल समेत अन्य लोगों ने सेवाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)