शामली में वोट चोरी के आरोप पर सपा का प्रदर्शन:पुतला छीनने पर पुलिस से झड़प, महिला कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर किया हंगामा

Oct 04, 2026 - 17:13
0
शामली में वोट चोरी के आरोप पर सपा का प्रदर्शन:पुतला छीनने पर पुलिस से झड़प, महिला कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर किया हंगामा
शामली में कथित वोट चोरी के आरोप को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र टागा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कैराना रोड से पैदल मार्च करते हुए शिव चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक और तीखी झड़प हो गई। पुतला फूंकने से रोके जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पैदल मार्च के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसे लेकर शिव चौक पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देखें, 2 तस्वीरें… हंगामे के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद कोतवाली प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। सपा नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप गंभीर है। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User