गाजियाबाद में कार्यशाला:खेलों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व की भावना विकसित करने पर चर्चा
विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), नोएडा के तत्वावधान में "खेलों के माध्यम से मूल्य शिक्षा" (Value Education through Sports and Games) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या डिंपल पुरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन रितु श्रीवास्तव और डॉ. ऋचा सूद ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। सत्र के दौरान शिक्षकों ने इस बात पर गहन विचार-विमर्श किया कि खेलों के जरिये विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, दृढ़ता और निष्पक्ष खेल जैसे अहम जीवन-मूल्यों का विकास कैसे किया जाए। कार्यशाला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि खेल केवल हार-जीत या प्रतिस्पर्धा तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि ये विद्यार्थियों के संपूर्ण चरित्र निर्माण और उनमें व्यावहारिक जीवन कौशल विकसित करने का एक बेहद प्रभावी माध्यम हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)