गाजियाबाद में खाली प्लॉट में मिला सिर कटा शव:पुलिस शुरू की शिनाख्त, हत्या की गुत्थी सुझाने में जुटी

Oct 18, 2026 - 07:39
0
गाजियाबाद में खाली प्लॉट में मिला सिर कटा शव:पुलिस शुरू की शिनाख्त, हत्या की गुत्थी सुझाने में जुटी
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में शनिवार को एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में सिर कटा शव मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह और थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के इलाके में जांच कर मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में मृतक के कबाड़ बीनने वाला होने की संभावना है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एसीपी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शव करीब चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। सिर शव से अलग मिलने के कारण पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही घटना से जुड़े तथ्य सामने आएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User