गाजियाबाद में कुत्तों के हमले से नाराज महिलाओं ने किया:डॉग लवर्स और नगर निगम के खिलाफ जताया विरोध, सोसायटी में सुरक्षा की मांग

Oct 09, 2026 - 14:42
0
गाजियाबाद में कुत्तों के हमले से नाराज महिलाओं ने किया:डॉग लवर्स और नगर निगम के खिलाफ जताया विरोध, सोसायटी में सुरक्षा की मांग
गाजियाबाद की इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा सोसायटी में गुरुवार रात महिलाओं और निवासियों ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर डॉग लवर्स और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि कुत्तों के हमलों से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने नगर निगम से स्थायी समाधान मांगा। यह प्रदर्शन 7 अक्टूबर को सोसायटी निवासी कीर्ति चौबे पर हुए हमले के बाद हुआ। दो कुत्तों ने उन पर हमला किया था, जिससे उनकी जांघ पर गंभीर चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिलाओं ने कुत्तों को खाना खिलाने वालों पर भी नाराजगी जताई। आरोप है कि कुछ लोग सोसायटी में कुत्तों को नियमित रूप से खाना खिलाते हैं, जिससे वे एक जगह इकट्ठे रहते हैं। इससे आने-जाने में दिक्कत और हमले का डर बना रहता है। पिछले कुछ महीनों में कुत्तों के काटने की कई घटनाएं हुई हैं। नगर निगम ने कीर्ति चौबे पर हमला करने वाले दोनों कुत्तों को पकड़ा है, पर निवासियों ने इसे स्थायी समाधान नहीं माना। उन्होंने सोसायटी में सुरक्षा बेहतर करने और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User