गाजियाबाद में मोबाइल-चेन स्नैचिंग करने वाले 5 गिरफ्तार:4 शहरों में 15 मोबाइल और 7 चेन लूटीं, चोरी की बाइक से करते थे वारदात

Oct 19, 2026 - 18:33
0
गाजियाबाद में मोबाइल-चेन स्नैचिंग करने वाले 5 गिरफ्तार:4 शहरों में 15 मोबाइल और 7 चेन लूटीं, चोरी की बाइक से करते थे वारदात
गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच की एंटी स्नैचिंग टीम ने मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और हापुड़ में 15 मोबाइल फोन और 7 सोने की चेन लूटी थीं। आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, गिट्टी, 7 मोबाइल मदरबोर्ड, 6 मोबाइल फोन, दो बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदग्राम निवासी रविकुमार शर्मा, मोरटी निवासी अर्पित त्यागी, सिहानी निवासी गोलू उर्फ आशुतोष, मोरटी निवासी विशाल और संगम विहार निवासी देव शर्मा के रूप में हुई है। इनकी उम्र 19 से 23 साल के बीच है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का संचालन रवि और विशाल करते थे। दोनों कथित तौर पर स्नैचिंग की घटनाओं की योजना बनाते थे और वारदात में चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया जाता था। दिल्ली से बाइक चोरी कर करते थे स्नैचिंग पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली से बाइक चोरी कर लाते थे और उन्हीं से मोबाइल व चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कल्याणपुरी और गाजियाबाद के नंदग्राम में बाइक चोरी के मामले भी दर्ज हैं। दिल्ली में बेचते थे लूटे गए मोबाइल पुलिस के अनुसार, लूटे गए मोबाइल फोन देव शर्मा उर्फ देवा को दिए जाते थे। वह इन मोबाइलों को दिल्ली की गफ्फार मार्केट और मुस्तफाबाद में बेचता था। वहीं, लूटी गई सोने की चेन नंदग्राम के एक सुनार को बेचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस सुनार के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। मधुबन बापूधाम और वेव सिटी की वारदातों का खुलासा डीसीपी बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से मधुबन बापूधाम और वेव सिटी क्षेत्र में मोबाइल व चेन स्नैचिंग की घटनाओं के साथ नंदग्राम और दिल्ली के कल्याणपुरी में बाइक चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और आभूषणों के संबंध में अन्य जानकारियां जुटा रही है। साथ ही, सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User