गाजियाबाद में मतदाता पंजीकरण अभियान तेज:डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने इंदिरापुरम के बूथों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और गलत प्रविष्टियों में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इंदिरापुरम के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटने न पाए। डीएम ने अहिंसा खंड, शक्ति खंड और ज्ञान खंड समेत विभिन्न क्षेत्रों में बूथ संख्या 603 से 614 और 619 से 630 तक की व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, डीडी कृषि, एसडीएम सदर, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी व निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे। चार दिनों में बूथों पर चलेंगे विशेष अभियान भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले में मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 17, 18, 24 और 25 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन दिनों सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाता पंजीकरण से जुड़े काम करेंगे। अन्य दिनों में वे घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान और सत्यापन करेंगे। महिलाओं और पहली बार वोट देने वाले युवाओं पर रहेगा फोकस निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों, महिलाओं और पहली बार मतदान के पात्र युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। बीएलओ नागरिकों को पंजीकरण की प्रक्रिया समझाएं और आवेदन भरने में उनकी मदद करें। उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें। नाम जोड़ने और संशोधन के आवेदनों पर समय से कार्रवाई जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मौजूदा विवरण में संशोधन करने और अपात्र प्रविष्टियां हटाने के लिए प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अभियान की नियमित समीक्षा करने के साथ बीएलओ की उपस्थिति और उनके कार्यों का सत्यापन करने को भी कहा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)