महराजगंज में हरिकीर्तन आयोजित:श्रद्धालुओं ने माता रानी की महिमा का गुणगान और पूजा-अर्चना की

Oct 18, 2026 - 22:16
0
महराजगंज में हरिकीर्तन आयोजित:श्रद्धालुओं ने माता रानी की महिमा का गुणगान और पूजा-अर्चना की
महराजगंज में नवरात्र की अष्टमी पर चिउरहा वार्ड नंबर 19 स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर समिति की ओर से हरिकीर्तन और भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम की आरती के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में श्रद्धालु देर तक माता के भजनों में शामिल रहे। मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया और पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मनोज कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, शेषमणि गुप्ता, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, गोवर्धन गुप्ता, सीताराम शर्मा, राजेश गुप्ता, सुभाष, रघुनंदन, ओमप्रकाश, बिकाऊ, करण गुप्ता, सूर्यभान गुप्ता और श्याम सुंदर सहित वार्ड के दर्जनों नगरवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User