गाजियाबाद में शिवलिंग को ग्राइंडर से काटा:मंदिर में औजार बरामद, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Oct 08, 2026 - 13:17
0
गाजियाबाद में शिवलिंग को ग्राइंडर से काटा:मंदिर में औजार बरामद, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
गाजियाबाद के क्रॉसिंग थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में एक धार्मिक स्थल पर देर रात शिवलिंग को ग्राइंडर से काटने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और वे मंदिर के पास जमा हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि 2-3 लोग मंदिर परिसर में घुसे और ग्राइंडर से शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया। सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस क्रॉसिंग पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में कौन लोग शामिल थे और वे किस रास्ते से मंदिर में घुसे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंदिर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User