कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को मनाया ‘लोकतंत्र का काला दिवस’:हापुड़ में सत्याग्रह कर मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
हापुड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पर कांग्रेस ने गुरुवार को सत्याग्रह किया। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अतरपुरा चौराहे पर पंडित नेहरू की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय उपवास रखा। इस दौरान दौरान कांग्रेसियों ने आज के दिन को लोकतंत्र के काला दिवस के रूप में मनाया। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ पुलिस के कथित गलत व्यवहार की निंदा की। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने आरोप लगाया कि INDIA गठबंधन के सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने से रोका जा रहा है। उन्होंने राहुल-प्रियंका के साथ कथित धक्कामुक्की पर नाराजगी जताई। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने भी विपक्षी सांसदों को चुनाव में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर जवाब मांगने से रोकने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने 8 अक्टूबर को लोकतंत्र का काला दिवस बताया। इस दौरान पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, एजाज अहमद, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, डॉ. शोएब, एडवोकेट रघुवीर सिंह, आईसी शर्मा, सुशील शास्त्री, मदन सिंह चौहान, नरेश भाटी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)