गाजियाबाद में सीएनजी पंप पर ऑटो चालक से मारपीट:राजनगर एक्सटेंशन में तीन युवकों ने पीटा, वीडियो सामने आया

Oct 17, 2026 - 18:49
0
गाजियाबाद में सीएनजी पंप पर ऑटो चालक से मारपीट:राजनगर एक्सटेंशन में तीन युवकों ने पीटा, वीडियो सामने आया
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने को लेकर विवाद हो गया। यहां चार से पांच युवकों ने एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीएनजी भरवाने को लेकर ऑटो चालक और कार सवारों के बीच विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, शनिवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित सीएनजी पंप पर ऑटो चालक और कार सवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि चार से पांच युवकों ने ऑटो चालक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। सीएनजी भरवाने पहुंचे नितिन कुमार ने घटना का वीडियो बनाया। नितिन के मुताबिक, जब वह पंप पर सीएनजी भरवाने पहुंचे, तब वहां कुछ लोगों के बीच मारपीट हो रही थी। ऑटो चालक और कार सवारों के बीच सीएनजी भरवाने को लेकर विवाद बताया जा रहा था। वीडियो में तीन युवक ऑटो चालक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर ऑटो चालक को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद कार सवार वहां से चले गए। पंप कर्मचारियों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। नंदग्राम थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User