समाधान दिवस में फेसबुक चलाते दिखे बीडीओ:डीएम बोले- वीडियो की जांच कराकर होगी कार्रवाई, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Oct 17, 2026 - 18:49
0
समाधान दिवस में फेसबुक चलाते दिखे बीडीओ:डीएम बोले- वीडियो की जांच कराकर होगी कार्रवाई, जांच के बाद होगी कार्रवाई
कानपुर देहात में सिकंदरा तहसील में शनिवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बीडीओ संदीप कुमार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में संदलपुर विकासखंड के खंड विकास अधिकारी मोबाइल इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वह फेसबुक चला रहे थे। संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि अधिकारी उनकी शिकायतें सुनेंगे और समाधान कराएंगे। वायरल वीडियो में बीडीओ संदीप कुमार मुख्य पीठ के पास कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह नंगे पैर मोबाइल इस्तेमाल करते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो में उनके मोबाइल पर फेसबुक चलाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद बीडीओ संदीप कुमार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। कई बार फोन करने के बावजूद उनसे बात नहीं हो सकी।डीएम कपिल सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। यदि कोई वीडियो वायरल हुआ है, तो उसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई की व्यवस्था पर उठे सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर जोर देते रहे हैं। ऐसे में समाधान दिवस के दौरान अधिकारी के मोबाइल इस्तेमाल करने का वीडियो सामने आने से जनसुनवाई की व्यवस्था और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, वीडियो के संदर्भ और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User