गाजियाबाद में संभल के डिलीवरी ब्वॉय की हादसे में मौत:6 महीने पहले हुई थी शादी, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Oct 07, 2026 - 19:10
0
गाजियाबाद में संभल के डिलीवरी ब्वॉय की हादसे में मौत:6 महीने पहले हुई थी शादी, पिता ने जताई हत्या की आशंका
रोजगार के लिए गाजियाबाद गए संभल के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान उसकी बाइक में कैंटर ने टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक माह पहले रोजगार के लिए गया था गाजियाबाद रजपुरा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी दयाशंकर (20) करीब एक महीने पहले जॉब की तलाश में गाजियाबाद गया था। वह सिद्धार्थ विहार में किराये पर रह रहा था। यहां एक होम डिलीवरी कंपनी में राइडर था। कैंटर की टक्कर से हुआ हादसा मंगलवार रात दयाशंकर बाइक से डीपीसी चौराहे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हादसे की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दयाशंकर को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन गाजियाबाद पहुंच गए। पिता ने जताई हत्या की आशंका मृतक के पिता राकेश ने हादसे को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि कुछ समय पहले दयाशंकर की कैंटर चालक से कहासुनी हुई थी। पिता को आशंका है कि पुरानी रंजिश में हत्या कर हादसे का रूप दिया गया। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। छह महीने पहले हुई थी शादी बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दयाशंकर का शव सुंदरपुर गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दयाशंकर की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद जिस घर में खुशियां थीं, वहां युवक की मौत से मातम पसर गया। ग्रामीणों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User