कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आई बहू:सीतापुर में बचाने पहुंचे ससुर भी झुलसे, दोनों गंभीर

Oct 07, 2026 - 19:10
0
कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आई बहू:सीतापुर में बचाने पहुंचे ससुर भी झुलसे, दोनों गंभीर
सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के सूरेपारा गांव में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे घर की छत पर कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आने से ससुर और बहू घायल हो गए। बहू को करंट से चिपका देखकर उसे बचाने पहुंचे ससुर भी विद्युत करंट की चपेट में आ गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने सूखे बांस व लकड़ी की मदद से दोनों को तार से अलग किया। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कपड़ा डालते ही तार से चिपकी बहू सूरेपारा निवासी रामआसरे पुत्र सोहन (50) की पुत्रवधू रोहणी पत्नी रोशन (25) बुधवार को घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। रोहणी ने जैसे ही कपड़ा सुखाने के लिए तार पर डाला, उसमें करंट उतरने के कारण वह तार से चिपक गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बहू को बचाने पहुंचे ससुर भी आए करंट की चपेट में रोहणी को करंट से चिपका देखकर उसके ससुर रामआसरे उसे बचाने के लिए पहुंचे। उन्होंने रोहणी को तार से अलग करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों के करंट से चिपकने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत तार को सीधे हाथ से छूने के बजाय सूखे बांस और लकड़ी की मदद ली। काफी मशक्कत के बाद दोनों को तार से अलग किया जा सका। घटना की सूचना पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई। दोनों घायलों को सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। बताया गया कि कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार में करंट उतरने के कारण हादसा हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User