गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश:बेमौसम बारिश से तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर आया, 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

Oct 12, 2026 - 08:41
0
गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश:बेमौसम बारिश से तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर आया, 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम
गाजियाबाद में रविवार रात 1 बजे से तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश एक शुरू हुई और सुबह 5 तक होती रही, सुबह से भी हल्की बूंदाबांदी है। मौसम विभाग ने आज मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है, सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बारिश के समय हवाई चली। रात में शहर में बिजली सप्लाई न होने से अंधेरा पसरा रहा। दिन में भी बारिश के आसार सुबह से भी हल्की बूंदाबादी हो रही है। दिन में कभी बादल रहेंगे तो दोपहर बाद हल्की धूप खिलने की संभावना है। इससे पहले 9 अक्टूबर की रात को हल्की बारिश से मौसम बदला। रविवार शाम को भी घने बादल छाने से एक साथ मौसम बदला, फिर रात में बारिश हुई। बेमौसम बारिश से तापमान गिरा मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर को मौसम बदला। हल्की बारिश हुई, 10 अक्टूबर को आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना थी, लेकिन बादल ही छाए रहे। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई। अब 11 अक्टूबर की रात को झमाझम बारिश हुई, आज 12 अक्टूबर को सुबह भी बारिश हुई। अक्टूबर माह आधा बीतने को है, बेमौसम बारिश से धान की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User