गाजियाबाद में तेज रफ्तार क्रेटा की टक्कर से 3 घायल:कलेक्ट्रेट रोड पर सेठ मुकंदलाल के सामने हुआ एक्सीडेंट, बाइक के परखच्चे उड़े
गाजियाबाद के हापुड़ रोड पर सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज रेड लाइट के पास गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार काले रंग की क्रेटा कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों और एक छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 2 घायलों को संतोष अस्पताल में भर्ती क राया गया है। जबकि छात्र को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए क्रेटा कार को कब्जे में ले लिया है। बाइक के परखच्चे उड़े हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन इंटर कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके साथ मारपीट भी की गई। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। बाइक पर जा रही महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं बाइक चालक भी गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि क्रेटा कार की स्पीड तेज थी, जिसने बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किराने पोल से टकरा गई। एसीपी कोतवाली उपासना पांडे का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)