मां लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:नवरात्र के पांचवें दिन यूपी, बिहार और नेपाल से पहुंचे भक्त

Oct 15, 2026 - 11:28
0
मां लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:नवरात्र के पांचवें दिन यूपी, बिहार और नेपाल से पहुंचे भक्त
महराजगंज में शारदीय नवरात्र में महाशक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी का दरबार भक्तों की आस्था से गुलजार है। नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कोई परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर पहुंचा, तो किसी ने संतान, स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए माता के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल के बीच पूरा मंदिर परिसर आस्था के रंग में रंगा नजर आया। गोरखपुर से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में लेहड़ा के मोहला टीकठ स्थित मां लेहड़ा देवी मंदिर पूर्वांचल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। नवरात्र के दौरान यहां महराजगंज सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार और पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में सुबह से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का सिलसिला दिनभर चलता रहता है। मां से मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना श्रद्धालु नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर मां से मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। मां लेहड़ा देवी मंदिर की महिमा से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं और लोककथाएं प्रचलित हैं। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां पहुंचकर मां की आराधना की थी। मंदिर से जुड़ी एक लोककथा तांत्रिक परंपरा से भी संबंधित है। इन मान्यताओं के कारण इस शक्तिपीठ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था पीढ़ी-दर-पीढ़ी बनी हुई है। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद माता के दरबार में जरूर पूरी होती है। मंदिर की प्राचीनता को लेकर भी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। इसका इतिहास 829 से 842 ईस्वी के बीच का बताया जाता है। चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृत्तांत से भी मंदिर का संबंध जोड़ा जाता है। ॉ मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल धार्मिक आस्था, प्राचीन परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व के कारण मां लेहड़ा देवी का धाम क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। पीढ़ियों से पूजा-अर्चना की परंपरामंदिर में पुजारी परिवार की कई पीढ़ियां परंपरागत रूप से मां की सेवा और पूजा-अर्चना करती आ रही हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के साथ मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User