गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 33°C:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल, कल बारिश का अलर्ट

Sep 25, 2026 - 09:37
0
गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 33°C:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल, कल बारिश का अलर्ट
गाजियाबाद में आज शुक्रवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। आज करीब 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। हल्के बादल रहने से धूप का असर कम रहेगा। शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 11 सितंबर के बाद नहीं हुई बारिश गाजियाबाद में आखिरी बार 11 सितंबर को बारिश हुई थी। इसके बाद से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। रात के तापमान में गिरावट सितंबर खत्म होने के साथ रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। रात का तापमान अब करीब 24-25 डिग्री पहुंच गया है। इससे उमस से राहत मिलने लगी है और सुबह का मौसम भी सुहाना महसूस हो रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में रात का तापमान और कम हो सकता है। बारिश होने के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इस सप्ताह रात का तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। अक्टूबर की शुरुआत से रात में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User