हरदोई में फर्जी अंकपत्र से बनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री:नौकरी गई तो दर्ज FIR, महिला की जगह दूसरे का नाम निकला

Sep 25, 2026 - 09:37
0
हरदोई में फर्जी अंकपत्र से बनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री:नौकरी गई तो दर्ज FIR, महिला की जगह दूसरे का नाम निकला
हरदोई जनपद के बावन विकास खंड में फर्जी दस्तावेजों से आंगनवाड़ी कार्यकत्री की नौकरी पाने का मामला सामने आया है। विभाग की जांच में हाईस्कूल का अंकपत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद आरोपी कार्यकत्री की सेवाएं बीती 23 जून को खत्म कर दी गईं थीं। अब डीएम के निर्देश पर CDPO बावन ने आरोपी महिला के खिलाफ बेहटा गोकुल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट गुरुवार रात 8 बजकर 15 मिनट पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज आदि धाराओं में दर्ज हुई है। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत CDPO सारिका सिंह द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि बावन विकास खंड के आंगनवाड़ी केंद्र सकाहा प्रथम पर कमला सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह आंगनवाड़ी कार्यकत्री के तौर पर काम कर रही थीं। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब राजरानी नाम की एक शिकायतकर्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। हाईस्कूल के अंकपत्र की जांच शिकायत में कहा गया था कि कमला सिंह ने नौकरी के लिए जो शैक्षणिक दस्तावेज दिए थे, वे फर्जी हैं। शिकायत के आधार पर कार्यालय ने शिव संकट हरण संस्कृत महाविद्यालय, सकाहा (हरदोई) के प्रधानाध्यापक से हाईस्कूल के अंकपत्र की जांच कराई। कॉलेज से मिली जांच रिपोर्ट में सामने आया कि साल 1988 के अनुक्रमांक 31045 पर कमला सिंह की जगह 'मालती पुत्री रामपाल सिंह' का नाम दर्ज है। जांच में साफ हो गया कि आरोपी कार्यकत्री ने नौकरी पाने के लिए फर्जी अंकपत्र का इस्तेमाल किया था। जांच रिपोर्ट सही पाए जाने के बाद, हरदोई के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिलाधिकारी की मंजूरी (22 जून 2026) के बाद कमला सिंह की संविदा सेवाएं 23 जून 2026 को खत्म कर दी थीं। गोकुल थाने के रिपोर्ट दर्ज कराई इसके बाद, डीएम के निर्देश पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) बावन सारिका सिंह ने बेहटा गोकुल थाने के रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User